{"_id":"64595c9aba6248088b06db39","slug":"saawariya-le-chal-parli-pari-shyampremi-danced-on-the-hymn-kurukshetra-news-c-18-1-115568-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सांवरिया ले चल परली पार...भजन पर झूमे श्यामप्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सांवरिया ले चल परली पार...भजन पर झूमे श्यामप्रेमी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।श्री श्याम जागरण में भजनों की प्रस्तुति देता भजन गायक लखबीर सिंह।
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा गांव बुखापुरी में खेड़ा मंदिर के निकट 458वां भव्य श्री श्याम जागरण एवं भंडारा आयोजित किया गया। संकीर्तन के आयोजक चौधरी सतीश कुमार, शकुन्तला देवी, प्रदीप कुमार और कुलवंत सिंह परिवार ने श्री श्याम पूजन में हिस्सा लिया। इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्यामप्रेमियों ने दरबार में शीश झुकाकर जयकारे लगाए। सांवरिया ले चल परली पार भजन पर श्यामप्रेमी जमकर झूमे।
कार्यक्रम में गायक लखबीर सिंह लक्खा व गौरव शान और कैथल से बहादुर सैनी ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाए। श्याम गाथा में बताया कि हारे के सहारे के नाम से विख्यात श्याम प्रभु का गुणगान समस्त भारत सहित पूरे विश्व में हो रहा है। खाटूनगरी में श्याम जी के दर्शन करने वाले प्रेमियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हाथों में झंडे लिए श्यामप्रेमियों के काफिले घंटों लाइनों में लगकर श्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और श्याम जी की मात्र झलक देखने से ही भक्तों के कार्य संवर जाते हैं। गणेश वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उसकी चौखट के हम तो सेवादार हैं..., जाके सिर पे हाथ म्हारे श्याम धनी को होवै है म्हारो बाल भी बांको न होवै है..., सांवरिया ले चल परली पार इत्यादि भजन सुनाए गए। जिन पर सभी श्यामप्रेमी झूम उठे।
अगला श्याम ताली संकीर्तन मंगलवार को नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में सायं 7:30 से रात्रि 9:30 बजे तक होगा। श्याम आरती में अरुण गोयल, अनुज सिंगला, अनिल मित्तल, गौरव गुप्ता, मनोज गुप्ता, पियान्शु तायल, मोहित तायल, वरुण गुप्ता, संजय चौधरी, प्रेम प्रकाश शाक्य, हरविंदर सिंह, योगेन्द्र अग्रवाल, रजत तायल, कविता गोयल, मीनू गोयल, कीर्ति तायल, कुसुमलता, किरण बाला, मंजू अरोड़ा व सोनिया गुप्ता सहित अन्य श्यामप्रेमी भी शामिल रहे। संवाद