फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rural sanitation workers roared fiercely at the BJP state president's residence.

Kurukshetra News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निवास पर जमकर गरजे ग्रामीण सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers roared fiercely at the BJP state president's residence.
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी के निवास पर अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। पिछले काफी समय से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर पहले बीडीपीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ये कर्मचारी वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की तो धरना भी दिया।
विज्ञापन

रोष जता रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा नगर परिषद की तर्ज पर उनको भी पक्का किया जाए। अपनी जायज मांग को लेकर वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से भी बातचीत की गई ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि 400 की आबादी पर भारती की जाए, जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है उनके परिजनों को नौकरी दी जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान रिंकू उप प्रधान बलविंदर सचिन जयदेव मुख्य सलाहकार दलबीर सिंह सहित काफी संख्या में अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed