फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Routes of eight trains changed, wheels of 10 remained stuck

Kurukshetra News: आठ रेल गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, 10 के थमे रहे पहिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Routes of eight trains changed, wheels of 10 remained stuck
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते 28वें दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा, जिसके चलते हर रोज 18 के करीब रेलगाड़ियों पर किसान आंदोलन का असर पड़ रहा है। मंगलवार को भी 10 रेलगाड़ियों के पहिए थमे रहे तो आठ के मार्ग परिवर्तित गए, जबकि कई रेलगाड़ियां देरी से भी चलती रही।
विज्ञापन


पंजाब के शहरों में जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इससे जहां विभाग को नुकसान हो रहा है तो वहीं रेलगाड़ियों से सफर करने वाले नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के यात्री भी परेशान हैं। यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे जहां रेलवे को नुकसान हो रहा है तो वहीं यात्रियों की जेब पर भी असर पड़ रहा है। वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित है, जिसके चलते कुछ रेलगाड़ियां रद्द है तो कुछ के रूट बदले गए है। पंजाब के लिए यात्रियों को अंबाला-चंडीगढ़ रूट से सफर करना पड़ रहा है। रेलगाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों में भी कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन






चंडीगढ़ के लिए सफर करने में हो रही परेशानी : मुकेश कुमार
मुकेश कुमार का कहना है कि धर्मनगरी से चंडीगढ़ के लिए सफर करने पर कई घंटे लग रहे है, जिसका कारण अंबाला-चंडीगढ़ रूट व्यस्त होना है। धर्मनगरी से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस चार घंटे के करीब समय चंडीगढ़ पहुंचने में ले रही है। इससे नौकरी पेशा यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed