फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roshni murder case: No accused could be arrested even after three days

रोशनी हत्याकांड : तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की नहीं हो पाई गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Roshni murder case: No accused could be arrested even after three days
कुरुक्षेत्र। शोरगिर बस्ती में रोशनी देवी हत्याकांड मामले में तीन दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की धरपकड के लिए प्रयास कर रही हैं। वारदात के बाद ही आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जगन्नाथ निवासी शोरगिर बस्ती ने बताया कि उसकी बस्ती की बिमला, सोमनाथ, सोमपाल, सुमन, प्रदीप, हांडू व काजल ने उसके पोते रोहित पर ईंट से हमला कर दिया था। इसी दौरान एक ईंट गली में खड़ी उसकी पुत्रवधू रोशनी के माथे में लगी थी। सोमनाथ उर्फ सोफ्टी ऊपर से तो आशा नीचे से ईंटें मार रहे थे। एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी पुत्रवधू रोशनी को मृत घोषित कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक कर्मबीर ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। अभी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed