फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   robbed cash from farmer by giving lift on bike, Kurukshetra

बाइक पर लिफ्ट देकर किसान से नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
robbed cash from farmer by giving lift on bike, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाइक पर लिफ्ट देकर चार युवक एक किसान से करीब नकदी छीनकर फरार हो गए। किसान लुधियाना (पंजाब) की मंडी में फूल बेचकर शाहाबाद लौटा था और अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में चंद्र लाल वासी बीड पिपली ने कहा कि वह फूलों की खेती करता है। वह मंगलवार को लुधियाना मंडी फूल बेचने के लिए गया था। फूल बेचकर उसे साढ़े 18 हजार रुपये मिले थे। फूल बेचकर वह मंगलवार रात को शाहाबाद आ गया था। यहां से उसे गांव बीड़ सुजरा जाना था। इस पर वह लाडवा चौक पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक युवक बाइक पर उसे पास आया और उससे बातचीत करने लगा। उसने पूछा कि अंकल आपको कहां जाना है ? इस पर उसने कहा कि मुझे गांव बीड़ सुजरा जाना है।
विज्ञापन

इस पर युवक ने कहा कि वह भी उसी तरफ जा रहा है और उसे भी बीड़ सुजरा उतार देगा। वह दोनों बाइक पर चल दिए। गांव खरींडवा के पास पहुंचने पर उसने लघुशंका करने के लिए बाइक को रोक लिया। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक उस युवक के पास आए और वह चारों आपस में बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बातचीत करने के बाद वह युवक के साथ बाइक पर बैठकर गांव की ओर चल दिए। गांव बीड सुजरा के बस अड्डे से युवक बाइक को गांव ईशरहेड़ी के जंगल की तरफ ले गया। वहां पर पहले से वही तीन युवक मौजूद थे। उन तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती उसकी कमीज की बायीं जेब से साढ़े 18 हजार रुपये, आधार कार्ड व भुगतान का बिल निकाल दिया। इसके अलावा दूसरी जेब से 1400 रुपये भी निकाल लिए। उसके बाद चारों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed