फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways workers to meet demands Hunger strike

Kurukshetra News: मांगें पूरी करवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी करेगें भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers to meet demands Hunger strike
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा कुरुक्षेत्र। सवाद।
कुरुक्षेत्र। लंबे समय से मांगें पूरी न होने पर रोडवेज कर्मचारियों में गहरा रोष है। इसी के चलते ही तीन अप्रैल से पांच मई तक सभी डिपो में 24-24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


हरियाणा वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि आठ मार्च को प्रदेश की सभी यूनियनों द्वारा रोहतक में साझा मोर्चा की आयोजित राज्य स्तरीय नीतियों कंवेशन में सरकार की कर्मचारी व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। भूख हड़ताल छह चरणों में की जाएगी। वही एक चरण में चार डिपो शामिल होगी। भूख हड़ताल में डिपो स्तर की समस्याओं को भी शामिल किया जाएगा। इसमें बैठने वालों की डिपो स्तर पर कम से कम 21 साथियों की हाजिरी भी बहुत जरूरी है। इसमें डिपो व सब डिपो के पदाधिकारियों के साथ-साथ राज्य मोर्चा के पांच सदस्य भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


आंदोलन के दूसरे चरण में आठ जून 2025 कोे परिवहन मंत्री के गृह क्षेत्र में न्याय मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा तीन अप्रैल से पांच मई तक सभी डिपो में होने वाली भूख हड़ताल के लिए चार टीमें बनाई गईं है, जो तीन अप्रैल, आठ अप्रैल, 16 अप्रैल, 21अप्रैल, 24 अप्रैल व पांच मई 2025 तक जो अलग-अलग तिथियों को तीन से चार जिलों की डिपो में 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। भूख हड़ताल के बाद महाप्रबंधकों के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान बलदेव सिंह, मामू माजरा, संजीव कुमार, नीरज शर्मा, प्रताप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed