फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways workers remained on hunger strike for six hours, warned of siege of Transport Minister's residence on July 14.

Kurukshetra News: छह घंटे भूख हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मी, 14 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास के घेराव की दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers remained on hunger strike for six hours, warned of siege of Transport Minister's residence on July 14.
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने भूख हड़ताल पर रहकर नारेबाजी कर रोष जताया। रोडवेज कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर रहे। इसके पश्चात रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज महानिदेशक के नाम महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंपा। हालांकि इस सांकेतिक हड़ताल का रूटों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारियों में पिछले कई दिनों से किलोमीटर स्कीम पॉलिसी, ओवरटाइम, पे स्केल, अर्जित अवकाश, पक्की भर्ती को लेकर रोष देखने को मिल रहा था, जिसके चलते रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इस दौरान रोडवेज साझा मोर्चा के वरिष्ठ नेता मायाराम उनियाल, जरनैल सिंह, सतबीर यादव, रंजीत करोड़ा ने बताया कि 23 जून 2023 को परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधि निधि मंडल से वार्ता हुई थी, जिसमें कर्मचारियों के अर्जित अवकाशों में कटौती न करने, चालकों व परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाने, 2016 के चालकों को पक्का करने, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, सहायक स्टोर कीपर व सहायक कैशियर पद समाप्त करना, कर्मशाला में पक्की भर्ती करना, चालकों के लिए स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करके प्रमोशन करना जैसी मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उन मांगों को आज तक लागू नहीं किया गया जबकि रोडवेज कर्मचारियों के विरोध में अधिकारियों की ओर से विरोधी फरमान लगातार जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो 14 जुलाई को परिवहन मंत्री आवास का घेराव किया जाएगा, जिसमें प्रदेश से सांझा मोर्चा के बैनर तले सभी रोडवेज कर्मचारी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रधान राजेश गोयल, प्रधान नरेंद्र पांचाल, प्रधान रामपाल, प्रधान राजेश मथाना, जितेंद्र शर्मा, राजेश सैनी, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार, शेर सिंह, नरेंद्र कुमार, हरिओम, भोपाल सिंह, रणवीर सिंह, टिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed