फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways workers held talks with the General Manager in support of pending demands, when agreement was reached then the strike was postponed.

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मियों ने लंबित मांगों के समर्थन में महाप्रबंधक से की वार्ता, बनी सहमति तो टाला धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers held talks with the General Manager in support of pending demands, when agreement was reached then the strike was postponed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को महाप्रबंधक के साथ वार्ता की जिसमें दोनों ओर से सहमति हुई। महाप्रबंधक ने मांगें पूरी किए जाने का भरोसा दिया तो कर्मचारियों ने बुधवार को किए जाने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।
हरियाणा राेडवेज वर्कर्स यूनियन व महाप्रबंधक शेर सिंह के साथ मंगलवार को वार्ता तय की गई थी, जिसके चलते यूनियन सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि चालकों-परिचालकों की लंबित मांगें मान ली गई है। लेखा विभाग व अनुभाग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिन कर्मचारियों का ओवर टाइम पूरा नहीं मिला वह एक सप्ताह में संबंधित कर्मियों के खातों में डाल दिया जाएगा। इसके अलावा 2008 से रोडवेज में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की एसीपी देने का कार्य भी ऑनलाइन शुरू कर दिया है जो जल्द ही उनके खातों में पहुंच जाएगी। वर्ष 2016 से पार्ट 2 डीसी रेट के तहत लगे चालकों की एलटीसी जो वर्ष 2020-2023 तक की नहीं दी गई थी वो भी जल्द ही उनके खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

प्राइवेट बसें जोकि समय सारणी के तहत नहीं चल रही थी उनके बारे में जल्द ही आरटीओ विभाग को पत्र लिखकर अवगत करवाया जाएगा उनको भी तय समय सारिणी के तहत चलवाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी बैठक में सहमति बनी जिनको जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। हरियाणा राेडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रधान नरेंद्र ने बताया कि लंबित मांगों के समर्थन में आठ जनवरी को धरना प्रदर्शन होना था लेकिन एक दिन पहले जिला महाप्रबंधक शेर सिंह व लेखा विभाग व अनुभाग विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में मुख्य मांगों के साथ अन्य मांगें भी मान ली गई हैं। ऐसे में धरना फिलहाल टाल दिया गया है। अगले 20 दिनों तक वे महाप्रबंधक द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा किए जाने का इंतजार करेंगे। इसके बाद भी मांगें लटकीं तो फिर आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed