{"_id":"65cbed252c1564b5cd0bd074","slug":"roadways-hit-by-lakhs-pedestrians-get-lost-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-113597-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोडवेज को लाखों का फटका, भटके राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोडवेज को लाखों का फटका, भटके राहगीर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए हर जगह पंजाब बॉर्डर को सील किया गया है तो वहीं कई अन्य जगहों पर भी नाकेबंदी की गई। शाहाबाद में भी पक्का नाका लगाकर हाईवे से आवाजाही बंद रखी गई। ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वे दिनभर भटकते रहे। पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों में जाने के लिए सरकार की ओर से कई रूटों को डायवर्ट भी किया गया है। पंजाब में बसों के बंद किए जाने का असर व्यापक रहा। अनेक बसें बंद किए जाने व रूट डायवर्ट किए जाने के चलते लोग परेशानी से जूझते रहे। राहगीर कई जगहों पर घंटों बसों का इंतजार करने के लिए मजबूर रहे। उधर, माना जा रहा है कि पंजाब के सभी रूट बंद होने व कई अन्य रूट भी प्रभावित होने के चलते रोडवेज को लाखों रुपये का फटका लग चुका है।
वहीं पंजाब में बसों से सफर तय करने वाले यात्री रेलगाड़ियों में सफर करने के लिए रुख करते रहे। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो से पटियाला के लिए आधा दर्जन, लुधियाना के लिए तीन, अमृतसर के लिए एक और जालंधर के लिए एक बस हर रोज रवाना होती है लेकिन अब पंजाब की सीमा सील किए जाने के चलते यह बसे पंजाब में नहीं जा पा रही हैं, जिससे कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को अब तक लाखों का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
बस अड्डों पर रहा सूनापन
किसानों के दिल्ली कूच के चलते मंगलवार को आम लोग घरों से कम ही निकले, जिसके चलते धर्मनगरी के नए व पुराने बस अड्डे के साथ-साथ नेशनल हाईवे पर पिपली स्थित बस अड्डे पर भी सूनापन सा छाया रहा वहीं सोमवार रात से ही शाहाबाद में और मंगलवार दोपहर को पिपली में देवीलाल चौक के पास नाकेबंदी के चलते हाईवे पर भी सूनापन रहा। सुबह से ही हाईवे पर बेहद कम वाहन दिखाई दिए।
विज्ञापन
बस न आने से हुई भारी परेशानी
यात्री राजपति और साबो देवी का कहना है कि रोहतक के लिए सफर करना था, लेकिन पिछले दो घंटे से पिपली के बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही। बस न आने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैरों में दिक्कत होने के चलते पैदल चल पाना भी संभव नहीं है। बस न आने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
पंजाब के सभी रूटों पर बसें बंद : बलदेव राज
डिपो ड्यूटी निरीक्षक बलदेव राज का कहना है कि किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर पंजाब की सभी सीमाओं को सील किया गया है। जिसके चलते अब पंजाब में बसें नहीं जा पा रही हैं जबकि दूसरे सभी रूटों पर बसों की आवाजाही अभी जारी है। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डिपो की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर पंजाब की और जाने वाली बसों की इंतजार करते यात्री। संवाद।