{"_id":"691631eb1e01fb5144077844","slug":"roadways-employees-held-a-meeting-and-expressed-their-displeasure-against-the-general-manager-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-145257-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बैठक कर रोडवेज कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के खिलाफ जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बैठक कर रोडवेज कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के खिलाफ जताई नाराजगी
Fri, 14 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सदस्यों ने वीरवार को यूनियन कार्यालय में बैठक कर महाप्रबंधक के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल, महासचिव बलदेव सिंह ने कहा कि महाप्रबंधक ने 8 अगस्त को यूनियन सदस्यों को बुलाकर समस्याएं सुनी थीं और 15 दिन के दौरान मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया।
इसके प्रति कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि महाप्रबंधक ने 15 दिन के दौरान कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। पांचाल ने कहा कि साल 2016 के चालकों को एलटीसी दी जाए, पिहोवा उप केंद्र के कर्मचारियों की ओर से की गई चार माह की ड्यूटी का ओवर टाइम दिया जाए, कर्मचारियों को रात्रि ठहराव की राशि दी जाए, कर्मचारी को चार्ज शीट करने से पहले कर्मचारी की रि-इंक्वायरी कराई जाए। इस मौके पर पिहोवा प्रधान विनोद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, निर्मल सिंह, सोहन लाल, रामफल, मनीष कुमार, सचिव शेर सिंह मौजूद रहे।