फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways department needs 122 buses, now there is hope

Kurukshetra News: रोडवेज विभाग को 122 बसों की दरकार, अब जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Roadways department needs 122 buses, now there is hope
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले के रोडवेज बेड़े में 122 नई बसों की जरूरत है, जिसको लेकर विभाग करीब 11 माह से इंतजार में हैं। अब नई सरकार में परिवहन मंत्री बने अनिल विज ने नई बसें खरीदे जाने का एलान किया है, जिसके बाद स्थानीय रोडवेज प्रशासन को भी कुछ मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है तो वहीं बसें मिलने के बाद यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिल पाएगी।हालांकि अभी यह मांग कब तक पूरी होगी और कितनी बसें मिल पाएंगी यह स्पष्ट नहीं है लेकिन विभाग तेज तर्रार व गब्बर कहे जाने वाले अनिल विज के पास होने के चलते नई बसें खरीद करने की योजना जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद जरूर की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जनवरी माह में स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने प्रदेश सरकार को 122 नई बसें बेड़े में शामिल करने की मांग की थी। इनमें 90 सामान्य बसें तो 22 इलेक्ट्रिक व 10 एसी बसें शामिल है। विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भी भेजा गया था। हालांकि पिछले कुछ माह के दौरान कई नई बसें स्थानीय प्रशासन को मिली है लेकिन इतनी ही बसें एक्सपायर होने के चलते रूटों से उतारी भी जा चुकी है। यही नहीं अगले दो माह तक ही करीब 20 बसें और कंडम हो जाएंगी, जिन्हें रूटों से हटाना होगा। ऐसे में वर्तमान बेड़े में बसों की और भी कमी हो जाएगी तो यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। इसी के चलते अधिकारी अब नई बसों को लेकर गंभीर होते भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि वर्तमान में कुरुक्षेत्र के बेड़े में 170 बसें हैं, जिनमें 55 बसें सब डिपो पिहोवा में हैं।
विज्ञापन




सरकार को भेजी गई है मांग : महाप्रबंधक
डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि सरकार को जरूरत अनुसार बसों की मांग भेजी हुई है। यह सरकार को निर्णय लेना है कि नई बसें कब खरीद की जानी है। परिवहन मंत्री नई बसें खरीद करने को लेकर गंभीर है और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ नई बसें जरूर मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed