फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road Kshatriya Pragati Manch took up the initiative to remove social evils

रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच ने उठाया सामाजिक कुरूतियों को दुर करने का बीड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Road Kshatriya Pragati Manch took up the initiative to remove social evils
कुरुक्षेत्र। बैठक के बाद जानकारी जानकारी देते हुए रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के पदाधिकारी व सदस्य - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच ने समाज में फैली बुराइयों से लड़ने और उसे दूर करने का बीड़ा उठाया है। जिसके तहत नशा मुक्ति अभियान, दहेज प्रथा, घरेलू झगड़ों को समाज के मौजिज लोगों में के बीच निपटाना, गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करना, बेसहारा बच्चों की सहायता करना, गरीब छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करना, बीमार व्यक्तियों की सहायता करना व अन्य सामाजिक कुरुतियों की खिलाफ लड़ने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसी के चलते ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित केएस पैलेस में रोड़ क्षत्रिय प्रगति मंच के तत्वाधान में शनिवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति पर गहन चिंतन किया गया। बैठक में मौजूद मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आज के युवाओं में नशे की प्रवृति तेजी से बढ़ रही है। गलत संगत के कारण आज साधन संपन्न परिवारों के युवा नशे के आदि होते जा रहे हैं। स्कूल कालेज के छात्र ज्यादा इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में मंच ने इस दिशा में भी जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी नसीब सिंह , बाबु राम टाया, महिंदर खनौदा , पृथ्वी सिंह , अमर सिंह , प्रीतम चंद , सुभाष चंद , विनोद कुमार , संजीव कुमार , राजिंदर कुमार,संजीव कल्याण,राजिंदर आँहु, सुखबीर सिंह , धनपत सिंह , सतपाल सीकरी , जगदीश चंदर, मास्टर सतपाल आदि उपस्तिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed