फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road dispute between Jindal Global City residents and colonizers. protested

जिंदल ग्लोबल सिटी वासी व कॉलोनाइजरों का सड़क विवाद. किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Road dispute between Jindal Global City residents and colonizers. protested
सेक्टर-29 में कॉलोनाइजरों और जिंदल ग्लोबल सिटी वासियों के बीच सड़क को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को गरमा गया। सुबह सिटी वासियों द्वारा की गई फैंसिंग को उखाड़ कर कॉलोनाइजर सड़क बनाने का प्रयास करने लगे तो भारी संख्या में सिटी वासी एकत्रित हो गए और विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में खूब गहमागहमी हुई। इस मौके पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने पहुंचकर जिंदल ग्लोबल सिटी वासियों को समर्थन दिया। आरोप है कि इस दौरान अशोक अरोड़ा के साथ जहां धक्का-मुक्की हुई, वहीं उनके ड्राइवर को जमीन पर गिरा कर मारपीट की गई। दूसरी ओर कॉलोनाइजरों का आरोप है कि अशोक अरोड़ा ने उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले ग्लोबल सिटी वासियों और कॉलोनाइजरों के बीच 24 मीटर सड़क की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। सिटी वासियों कहना था कि सिटी के पीछे कट रही कॉलोनी को इस सड़क से रास्ता देने से उनकी आजादी छिन जाएगी। उनकी मांग थी कि उन्हें कॉलोनी की ओर दीवार निकालने की इजाजत मिले। वहीं कॉलोनाइजरों का कहना था कि उनकी कॉलोनी को हरियाणा सरकार से दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत लाइसेंस प्राप्त है। उन्हें सड़क बनाने के लिए रास्ता दिया जाए। इसे लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए थे। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार सिटी व कॉलोनी के बीच फैंसिंग लगा दी गई थी, लेकिन सोमवार को जब कॉलोनाइजरों ने इस बाड़ हो हटाकर सड़क बनाने का प्रयास किया तो मामला भड़क गया। मौके पर पहुंचे अशोक अरोड़ा का कहना था कि कॉलोनाइजर सरेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद कॉलोनाइजरों द्वारा फैंसिंग को उखाड़ कर वहां सड़क बनाने का प्रयास गैरकानूनी है।
विज्ञापन

विवाद की जानकारी पाकर डीएसपी नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शाम को लाडवा विधायक मेवा सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर डीजीपी से मामले की जांच संबंधी बातचीत की। दोनों पक्षों को बुधवार तक का समय दिया गया है। दोनों पक्ष पुलिस के सामने बुधवार को बात रखेंगे। वहीं मामले को लेकर शाम तक जिंदल सिटी व कॉलोनाइजरों की खाली जमीन के बीच बैरिकेडिंग कर दी गई और एक पीसीआर तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सेक्टरवासियों का पक्ष
-------------------------------------
रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम चहल ने बताया कि कॉलोनाइजरों द्वारा पहले भी उनके साथ इस तरह झड़प की गई थी और अब पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के साथ धक्का-मुक्की की घटना निंदनीय है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद कॉलोनाइजरों द्वारा फैंसिंग को उखाड़ कर वहां सड़क बनाने का प्रयास करना अपराध व निंदनीय है। बताया कि उन्होंने एसपी के नाम लिखित में शिकायत दी है।
बॉक्स
कॉलोनाइजरों का पक्ष
------------------------------------
कॉलोनाइजर हरदीप उर्फ संजू सैनी ने बताया कि उनके पास सरकार की ओर से सड़क बनाने के आदेश हैं। सेक्टरवासियों का विरोध नाजायज है। आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कॉलोनाइजरों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जिसके लिए उन्हें कॉलोनाइजरों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
बॉक्स
गुंडागर्दी हो बंद: अशोक अरोड़ा
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा का आरोप है कि जैसे ही वे मौके पर पहुंचे व कॉलोनाइजरों से विवादित जमीन के कागजात दिखाने को कहा तो उनके साथ धक्का मुक्की की गई। इस बीच उनके ड्राइवर रामपाल को चोटें आई। अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके ड्राइवर को पीटा गया और पुलिस देखती रही। आरोप लगाया कि डीएसपी मौके पर जरूर पहुंचे हैं, लेकिन कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।
बॉक्स
सेक्टरवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ : मेवा सिंह
सेक्टरवसियों के समर्थन में पहुंचे लाडवा विधायक मेवा सिंह ने मौका स्थल पर ही डीजीपी से बात की। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉलोनाइजरों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। सेक्टरवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बॉक्स
बैरिकेडिंग कराकर किया विभाजन : डीएसपी
डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम तक घटनास्थल पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। अब न तो कॉलोनाइजर सिटी की तरफ आ सकते हैं और न ही सिटी वासी कट रही कॉलोनी की तरफ जा सकते हें। दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed