फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Road accidents took away the lives of two people

Kurukshetra News: सड़क हादसों ने छीन ली दो लोगों की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Road accidents took away the lives of two people
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद /लाडवा। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहला हादसा सुबह साढ़े आठ बजे शाहाबाद के रावा चौक के नजदीक हुआ। यहां बाइक चालक जसबीर सिंह (30) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जसबीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जसबीर निवासी डाडलू अपने पीछे अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया। उधर, बदरपुर गांव के निकट बेटे व भाई के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक पर घर लौट अमित कुमार (40) को कुचल दिया। अमित निवासी मुखाला जिला करनाल को उसके बेटे और भाई ने अस्पताल भी दाखिल कराया, मगर उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में नायब सिंह निवासी डाडलू ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बाइक पर गांव से अपने निजी काम के लिए कुरुक्षेत्र जाने के लिए निकला था। उसका फुफेरा भाई जसबीर सिंह अपनी बाइक पर उसके साथ-साथ चल रहा था। करीब 10 मिनट बाद रावा चौक के पास पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात वाहन ने जसबीर की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जसबीर सिंह बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। जसबीर के सिर, छाती, मुंह व अन्य जगह पर गहरी चोट लगी थी। उसने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस का इंतजाम करके जसबीर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में सन्नी राणा निवासी मुखाला ने बताया कि वह अपने चाचा शिव कुमार के साथ उसकी बाइक और उसके पिता अमित कुमार अपनी बाइक पर किसी काम से लाडवा आए थे। काम निपटाने के बाद सात बजे के करीब लाडवा से अपने घर के लिए चले तभी बदरपुर गांव के समीप ट्रैक्टर चालक ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक सहित नीचे गिर गए और ट्रैक्टर का अगला पहिया उसके पिता के पेट के ऊपर से निकल गया। उन्होंने तुरंत बाइक रोककर उन्हें संभाला और लहूलुहान अवस्था में सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया। यहां से उसके पिता की नाजुक हालत को देखकर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वे अपने पिता को इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल पहले भाई की हुई थी मौत
नायब सिंह ने बताया कि करीब आठ साल पहले जसबीर के भाई कुलविंद्र की मौत भी सड़क हादसे में हो गई थी। जसबीर सिंह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी से उसके पास छह माह की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। जसबीर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


परिजनों को सौंपे शव
हादसे के बाद दोनों आरोपी चालक मौके से फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए। पुलिस दोनों मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed