{"_id":"64b066723a1edb7fc80a3fe8","slug":"riya-and-saloni-win-the-quiz-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-1002-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी में रिया और सलोनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी में रिया और सलोनी ने मारी बाजी
Fri, 14 Jul 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जिलास्तरीय ऑल इंडिया वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं रिया और सलोनी ने पहला स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान की ज्योति और वंशिका ने दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय के छात्र पुनीत व सुनील तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पहले स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को सात हजार पांच सौ रुपये और तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर शामिल हों, जिससे उन्हें बैंकिंग सेक्टर की जानकारियां मिल सके। नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राज्य स्तरीय ऑल इंडिया वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 17 जुलाई को चंडीगढ़ में किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर विजेता रही टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 10 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के ठहरने का प्रबंध भी आरबीआई की ओर से किया जाएगा। वहीं यात्रा के लिए पांच हजार रुपये प्रति जिले को दिया जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सचिंद्र कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान, राजकीय उच्च विद्यालय जखवाला ने ऑफलाइन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंदी की टीम ने ऑनलाइन भाग लिया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, गौतम दत्त, हीरामणि आहूजा, विवेक शर्मा, राममेहर शर्मा, देवी चंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।