फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Risk of Lumpy Skin Disease for stray cattle roaming the streets.

Kurukshetra News: सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गाेवंश पर लंपी का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Risk of Lumpy Skin Disease for stray cattle roaming the streets.
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संत गोपाल दास। संवाद
कुरुक्षेत्र। गांव और शहरों की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। इन गोवंश पर लंपी बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। इनकी न तो कोई जांच हो रही है और न ही उचित रखरखाव किया जा रहा है। गो संरक्षण में अनेक वर्षों से लगे संत गोपालदास ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। संत गोपालदास ने बताया कि सरकार और प्रशासन इन गोवंश को संरक्षित कर गोशालाओं तक नहीं पहुंचा पा रहा है। इन बेसहारा पशुओं से हर समय सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। ये गोवंश खुद भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। लंपी बीमारी एक बार फिर फैल रही है।
विज्ञापन


बीमारी और बचाव की अपील
पालतू और गोशालाओं में मौजूद गोवंश की जांच और टीकाकरण हो रहा है लेकिन सड़कों पर घूम रहे गोवंश की कोई संभाल नहीं है। ऐसे में वे खुद बीमार हो सकते हैं और बीमारी को और फैला सकते हैं। संत गोपालदास ने प्रशासन, सरकार और गो सेवकों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे गोवंश को बचाया जा सकेगा और बीमारी पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन



बेसहारा गोवंश का नहीं हुआ टीकाकरण : डॉ. विकास
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. विकास शर्मा का कहना है पालतू व गोशालाओं में गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है लेकिन अभी बेसहारा घूम रहे गोवंश का अभी टीकाकरण नहीं किया जा सका है। नगर निकाय इन गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाता है, जहां पर विभाग की टीम जाकर जांच करती है और टैग भी लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed