फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rishabhraj of Gurukul achieved 43rd rank in NDA's All India Ranking.

Kurukshetra News: एनडीए की ऑल इंडिया रैंकिंग में गुरुकुल के रिषभराज ने हासिल किया 43वां रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rishabhraj of Gurukul achieved 43rd rank in NDA's All India Ranking.
कुरुक्षेत्र। यूपीएससी द्वारा मंगलवार को जारी एनडीए की फाइनल वरीयता सूची में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 10 छात्रों ने जगह बनाई है, जिसमें से छात्र रिषभराज और कार्तिक ने ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले 100 कैंडिडेट में अपनी जगह बनाई गई है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गुरुकुल परिसर में उत्साह की लहर है। निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को दूरभाष पर अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यूपीएससी द्वारा एसएसबी क्वालिफाइड कैंडिडेट की फाइनल वरीयता सूची जारी की गई है, जिसमें ऑल इंडिया में गुरुकुल के छात्र रिषभराज ने 43वां रैंक हासिल किया और कार्तिक ने 99वें रैंक पर अपनी जगह बनाई तो वहीं मुकुलजीत ने 126वां, गोल्डी ने 127वां, आर्यन कुमार ने 163वां, कुमार आदित्य ने 177वां, अभिनंदन ने 247वां, दीपक तेवतिया ने 284वां, यश बुकर ने 366वां और दीपांशु ने 422वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुकुल के छात्र एनडीए सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं और हमारा यह प्रयास है कि सफलता का यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहे इसके लिए समस्त गुरुकुल परिवार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और परिश्रम के साथ प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि यूपीएससी द्वारा तीन सितंबर 2023 को एनडीए व नेवल एकेडमी हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर के लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लिखित परीक्षा में करीब सात हजार अभ्यर्थी सफल हुए, जिन्हें एसएसबी हेतु बुलाया गया। इसमें गुरुकुल के 10 विद्यार्थियों ने एसएसबी क्वालिफाई कर अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस मौके पर प्रधान राजकुमार गर्ग, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, सूबेदार बलवान सिंह, इंस्ट्रक्टर एंड कोऑर्डिनेटर अशोक चौहान ने एनडीए ब्लाॅक में मिष्ठान्न वितरित कर खुशी को साझा किया और विद्यार्थियों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed