फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Revolver found from digging soil in school

Kurukshetra News: स्कूल में मिट्टी की खोदाई से मिली रिवाल्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Revolver found from digging soil in school
कुरुक्षेत्र। राजकीय उच्च विद्यालय त्यौड़ा में मिट्टी की खोदाई के दौरान एक रिवाल्वर बरामद हुई। रिवाल्वर काफी पुरानी और खस्ताहाल है। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। स्कूल के मुख्याध्यापक ज्ञानचंद सैनी ने बताया कि स्कूल में मिट्टी खोदाई और साफ-सफाई का काम चल रहा है। सुबह करीब 11 बजे नरेगा मजदूर मिट्टी की खोदाई कर रहे थे तभी उनको संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जो रिवाल्वर जैसी दिखाई दी। कर्मियों ने इसकी सूचना तुरंत स्कूल प्रशासन को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रिवाल्वर को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले स्कूल में तालाब से मिट्टी डाली गई थी। अभी इसी मिट्टी में साफ-सफाई का काम चल रहा है, वहीं थाना शाहाबाद में तैनात हवलदार दविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिवाल्वरनुमा हथियार को अपने कब्जे में लिया है। रिवाल्वर काफी पुरानी और खस्ताहाल है। उसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed