{"_id":"69a0ba4bf61810cbba0af279","slug":"retired-employees-union-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-150783-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रिटायर कर्मचारी संघ ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रिटायर कर्मचारी संघ ने उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त कार्यालय पर मांगपत्र सौंपने पहुंचे रिटायर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मांग दिवस पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकजुट हुए। पूर्व कर्मियों ने अपनी मांगों के लिए उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी मांगें पिछले कई वर्षों से लंबित पड़ी हैं। इसके कारण कर्मचारियों में व्यापक रोष है। कई बार ज्ञापन, गेट मीटिंग, धरना प्रदर्शन और हड़ताल की जा चुकी हैं लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही। उन्होंने समय रहते उचित मांगों पर विचार करके उन्हें अमलीजामा पहनाए जाने की मांग की।
राज्य के उप महासचिव संदीप सांगवान ने बताया कि सरकार को समय रहते केंद्रीय नेताओं को बुलाकर उनसे बातचीत करके मांगों का समाधान करें। कर्मचारियों में रोष को देखते हुए कठोर कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते मांगों पर गौर नहीं किया गया तो केंद्रीय ट्रेड यूनियन मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी और लंबा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
उन्होंने बताया कि बड़े आंदोलन के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। इसके लिए बैठकों में तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बिट्टू रंगा, चेयरमैन जितेंद्र बंसल, विशाल सैन, बलविंदर, अशोक, महिंद्र पाल, अंग्रेज, राजबीर फौजी और रोशन फौजी सहित अन्य मौजूद रहे।