फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired Employees Organization Haryana submitted a demand letter to the Chief Minister

Kurukshetra News: रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Retired Employees Organization Haryana submitted a demand letter to the Chief Minister
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान प्रेम सिंह भेडथली ने किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुरुक्षेत्र पहुंचे संगठन के प्रधान महासचिव पहल सिंह तंवर व उप महासचिव राजपाल गूंसर ने पत्रकार वार्ता की और बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ संगठन के सुरेंद्र वधवा, जगतार सिंह सोढ़ी, चंद सैनी शामिल थे।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग पत्र पर शीघ्र अधिकारियों से बातचीत कर मांगों का हल निकालने का अनुरोध किया। उनकी ज्यादातर मांगों में सरकार का कोई रुया नहीं लगता, सिर्फ उनमें कुछ सुधार करना है। मुख्य मांगों में कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करना, 65, 70, 75 वर्ष के बाद बेसिक पेंशन में क्रमश: पांच प्रतिशत व 10 प्रतिशत व 15 प्रतिशत की वृद्धि करना। फिक्स मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 3000 करना, कम्युटिड पेंशन 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष में कटौती करना, फैमिली पेंशनर को एलटीसी सुविधा प्रदान करना, कोरोना काल का 18 मास का डीए का एरियर प्रदान करना। कोर्ट द्वारा लागू निर्णयों को लागू करना आदि शामिल है। मुख्यमंत्री ने ओएसडी को निर्देश दिए कि शीघ्र बातचीत के लिए समय निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed