फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Retired bank employee cheated of lakhs in the name of water bill

Kurukshetra News: पानी के बिल के नाम पर सेवानिवृत बैंककर्मी के साथ लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Retired bank employee cheated of lakhs in the name of water bill
कुरुक्षेत्र। पानी बिल भरवाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत बैंक कर्मी के साथ अलग-अलग खातों से एक लाख 75 हजार 899 रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दर्ज शिकायत में सेक्टर तीन के परमजीत ने बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत है। उनके पास 25 अप्रैल को अंजान नंबर से मोबाइल पर एक संदेश आया, जिसमें लिखा कि आपका पानी का बिल बकाया है, अगर बिल नहीं भरा तो पानी का कनैक्शन काट दिया जाएगा। बिल भरने के लिए एक नंबर पर संपर्क करने को कहा गया। उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो सामने वाले ने एक लिंक भेजा और सात रुपये डाल कर बिल अपडेट करने को कहा। अलग-अलग खातों से भी रुपये डालने की कोशिश की लेकिन रुपये नहीं कटे। इसके बाद आरोपी ने एक ओटीपी डालने को बोला। उन्होंने ओटीपी लिंक पर डाली तो उनके अलग-अलग तीन खातों से उक्त रकम कट गई। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई कर अपने रुपये वापस दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed