फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   republic day program, reharsal, practice, kurukshetra

हैरतअंगेज कारनामे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का धमाल

Tue, 24 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 24 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
republic day program, reharsal, practice, kurukshetra
raharsal for republic day celebration - फोटो : अमर उजाला

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल में पुलिस के जवानों और छात्र-छात्राओं ने पसीना बहाया। पुलिस के जवानों ने आकर्षक परेड की तो छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धमाल मचाया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने फाइनल रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट में शामिल जवानों की सलामी ली। इससे पहले उपायुक्त ने लघु सचिवालय शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों का श्रंद्धाजलि दी।

विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर्व के एक-एक क्षण को यादगार बनाना है। इस वर्ष राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ध्वजारोहण करेंगे। इसी दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एट होम कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सुमेधा कटारिया, आईजी सुभाष सुधा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने परेड को और बेहतर बनाने के लिए प्लाटून कमांडर को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी शो, डंबल, लेजियम, मलखंब और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों में और सुधार लाने के लिए उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


आईपीएस शशांक करेंगे परेड की 10 टुकड़ियों की कमांड
राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड की कमांड झज्जर के एएसपी आईपीएस अधिकारी शशांक कुमार सावन करेंगे। इस परेड में पहली टुकड़ी एचपीए मधुबन महिला विंग की होगी। इस टुकड़ी की कमान एएसआई परमजीत कौर करेंगी। दूसरी टुकड़ी जिला पुलिस की कमांड एसआई भीम सिंह, तीसरी टुकड़ी एचपीए मधुबन की कमान एएसआई रामकुमार, चौथी टुकड़ी होमगार्ड की कमांड एसआई प्रताप सिंह, पांचवीं टुकड़ी एनसीसी गुरुकुल की कमांड कैडेट रविंद्र, छठी टुकड़ी एनसीसी गुरुकुल की कमांड कैडेट विशू राठी, सातवीं टुकड़ी एनसीसी गर्ल्स विंग की कमांड ईशा सहारन, आठवीं टुकड़ी प्रजातंत्र के प्रहरी की कमांड संस्कार, नौवीं टुकड़ी पुलिस विद्या मंदिर डीएवी स्कूल की होगी और 10वीं टुकड़ी के रूप में एचपीए मधुबन पुलिस बैंड की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटी शो होगा आकर्षण का केंद्र
समारोह में डॉग शो, घुड़सवारी और पीटीसी सुनारिया रोहतक के एक्स सर्विस मैन जवानों का पीटी शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह डॉग शो एएसआई सुरेश कुमार के दिशा-निर्देशानुसार होगा। पीटीसी सुनारिया रोहतक के एक्स सर्विस मैन जवानों का पीटी शो निरीक्षक विजय पाल और घुड़सवारी के करतब एसआई निर्मल सिंह के दिशा-निर्देशानुसार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed