{"_id":"613674858ebc3e7f4c6b5468","slug":"report-of-1638-samples-came-negative-kurukshetra-news-knl823722157","type":"story","status":"publish","title_hn":"1638 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1638 सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1638 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 78 हजार 439 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब सिर्फ 5 कोरोना पॉजिटिव केस ही एक्टिव हैं। इनमें से एक मरीज को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि अभी तक लिए गए 501959 में से 478439 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 पर तो सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.42 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 22128 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21767 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
जिलेभर में आज 31 स्थानों पर लगाए जाएंगे टीके
उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है। रोजाना टीकाकरण शिविर का शेड्यूल तैयार करके कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं, ताकि कोरोना के इस संक्रमण से जिले के अंतिम व्यक्ति का टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को एलएनजेपी अस्पताल में कोवॉक्सीन और कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही सैयना सैंयदा पीएचसी, मथाना सीएचसी, इस्माईलाबाद पीएचसी व कृष्णा नगर गामड़ी में कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा डेरा बाजीगर सत्संग भवन, पीएचसी रामगढ़ रोड, शेरगढ़ सरकारी स्कूल, देवीदास पुरा गुरुद्वारा, बीड़ अमीन एडब्ल्यूसी, घराड़सी सरकारी स्कूल, बारना सीएचसी, सुनहेड़ी खालसा सब सेंटर, दयालपुर सब सेंटर, हथीरा सब सेंटर, किरमिच पीएचसी, संतोखपुरा सरकारी स्कूल, धुराला पीएचसी, अजराना कला राजपूत धर्मशाला, लाडवा सीएचसी, गुढ़ा पीएचसी, बाबैन सीएचसी, टाटका पीएचसी, झांसा सीएचसी, ठोल पीएचसी, इस्माईलाबाद पीएचसी, दयाल नगर मंदिर, कैलाश नगर रॉयल पब्लिक स्कूल, पॉली क्लीनिक सेक्टर 4 में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।