फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief to pedestrians on Delhi-Ambala National Highway

Kurukshetra News: दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों को मिली राहत

Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 28 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Relief to pedestrians on Delhi-Ambala National Highway
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन ने राहगीरों को कुछ ढील दी है। जहां पहले दिन सोमवार को लिंक रोड से बेरिकेड हटा दिए थे तो वहीं मंगलवार को अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों के लिए हाईवे पर भी कुछ रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन

हालांकि अभी पूरी तरह से बैरिकेडिंग नहीं हटाई, लेकिन एक लाइन में वाहनों को जाने के लिए रास्ता दिया गया। हालांकि इससे दिन भर जाम के हालात बने रहे, लेकिन राहगीर पिछले 17 दिनों से डायवर्ट रूटों पर झेली जा रही परेशानी से बच गए। अब 29 फरवरी को किसानों की ओर से उठाए जाने वाले कदम पर सभी की निगाहें टिक गई है।
विज्ञापन


उधर पुलिस की ओर से जारी रूट के अनुसार अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को अभी भी साहा से शाहाबाद और पिपली से गुजरना होगा, जबकि बड़े वाहनों को पिपली से लाडवा-रादौर-दोसड़का-पंचकूला होते हुए पंजाब और चंडीगढ़ के लिए आना-जाना होगा। इस रूट के अनुसार केवल दिल्ली -पानीपत से अंबाला जाने वालों को शाहाबाद में राहत मिली है, क्योंकि वही वाहन सीधा नेशनल हाईवे-44 पर सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से डायवर्ट रूट के अनुसार अभी भी बड़े वाहनों को पिपली से पंचकूला का रूट लेना होगा, जिसके चलते अब 17 दिन बीत जाने के बावजूद वाहनों को पहले मिलक माजरा टोल बूथ और उसके बाद जलौली टोल बूथ पर टोल देना होगा।

उधर पिपली से शाहाबाद तक पहुंचे ट्रक चालकों ने बताया कि एक तो उन्हें दोहरा सफर करना पड़ रहा है और अमृतसर की ओर जाने वालों को दोगुना और चंडीगढ़ जाने वालों को चार गुना टोल देना पड़ रहा है। ट्रक चालक सुखदेव सिंह, प्रभोत के अनुसार पिछले एक हफ्ते से दोगुना टोल दे रहे हैं, जबकि सरकार को चाहिए की नेशनल हाईवे-322 पर दोनों टोल को बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed