फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Relief from cold due to sunshine, clouds will remain for two more days

Kurukshetra News: धूप खिलने पर ठंड से मिली राहत, अभी दो दिन छाए रहेंगे बादल

Tue, 14 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 14 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relief from cold due to sunshine, clouds will remain for two more days
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों तक ठंड और बादलों से ढके मौसम और हल्की बूंदाबांदी के बाद रविवार को धूप खिलने से आमजन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं और कोहरे से भी राहत रही। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप खिलने पर लोग ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और अन्य पर्यटन स्थलों पर घूमते नजर आए।

बाजारों में भी रौनक लौट आई है। लोग सर्दी के बावजूद धूप का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड बढ़ने की आशंका बनी हुई है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सर्दी से बचाव के उपाय करते रहें। इसको लेकर स्वास्थ्य और जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। धूप और ठंड का ये संतुलन कृषि और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।  कृषि वैज्ञानिक डॉ सीबी सिंह का कहना है कि धूप और मौसम में नमी गेहूं और सरसों की फसल के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस प्रकार का मौसम फसलों के विकास के लिए आदर्श है और किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed