फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Reflection on the safety of the elderly living alone at home

Kurukshetra News: घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा पर किया चिंतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Reflection on the safety of the elderly living alone at home
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते  रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के पदा​धिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की एक अहम बैठक हुई, जिसमें घरों में अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सदस्यों को बताया गया कि अकेले रह रहे बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रतिनिधि कैलाश सैनी के सहयोग से पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से मिलकर समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने रिटायर्ड अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के शिष्ट मंडल की बात को सहानुभूति पूर्वक सुना तथा आश्वासन दिया की यदि किसी भी वरिष्ठ नागरिक को कोई भी समस्या हो तो वह डायल 112 पर फोन करे तो उनके पास मदद पांच मिनट में पहुंच जाएंगी। इस कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने व्यापक पुलिस बल की व्यवस्था की हुई है। शाम को पुलिस अधीक्षक स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लेते हैं कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान हुआ है या नहीं।
विज्ञापन

संस्था के शिष्टमंडल ने भी अपनी सहमति जताई तथा पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया। क्लब के महासचिव डीके गुप्ता ने बताया कि इसी के साथ नगर में विशेष तौर पर सेक्टर 13 और सेक्टर सात में बंदरों तथा कुत्तों का आतंक पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में संबंधित विभागों को पत्र लिखने का भी निर्णय हुआ। इस मौके पर प्रधान रमेश बंसल, उप प्रधान बृजमोहन गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, रोशन लाल मित्तल, पीडी गुप्ता, नाथी राम गुप्ता, सुशील अग्रवाल एसडीओ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed