फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ratnavali festival has given new dimension to Haryanvi culture

हरियाणवी संस्कृति को नए आयाम दे गया रत्नावली महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ratnavali festival has given new dimension to Haryanvi culture
रत्नावली महोत्सव में लूर नृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चार दिन तक चला राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव हरियाणवी संस्कृति को नए आयाम दे गया। सोमवार को संपन्न हुए महोत्सव के बाद कलाकार एक-दूसरे से गले मिलते विदा हुए तो अगले साल फिर बेहतर प्रस्तुतियों के साथ मिलने का भरोसा दे गए। चार दिनों तक केयू परिसर में हरियाणवी संस्कृति का कुंभ लगा रहा, जिससे पूरे शहर व आसपास का माहौल भी हरियाणवी संस्कृति में रमा दिखाई दिया।
विज्ञापन

हर कोई समारोह में कलाकारों की प्रस्तुतियां देख गदगद हो उठा। 28 अक्तूबर से शुरू हुआ यह महोत्सव इस बार कईं मायनों में खास रहा। पहली बार इतने बड़े स्तर पर यह आयोजन हुआ, जिसमें 32 विधाओं में 63 कॉलेज व अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में दर्शकों को पहली बार फिल्मी जगत के तीन बड़े सितारों से रूबरू होने का मौका मिला। सतीश कौशिक, यशपाल शर्मा व राजेंद्र गुप्ता पहुंचे तो युवाओं का जोश व महोत्सव की गरिमा और बढ़ गई। यहीं नहीं तीनों फिल्म अभिनेताओं ने युवाओं को जीवन की सफलता के मंत्र भी दिए तो खूब मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन

बॉक्स
यह भी पहली बार हुआ
महोत्सव में पहली बार पूरा गांव बसाया गया तो वहीं केयू के ललित कला विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देख फिल्म अभिनेता राजेंद्र गुप्ता भी गदगद हो गए। इतने बड़े स्तर पर हरियाणवी खाने का स्वाद भी दर्शक पहली बार ही चख सके तो हरियाणवी परिधानों में फैशन शो भी इस स्तर पर पहली बार ही किया गया। लूर नृत्य की भी पहली बार महोत्सव में धूम रही। हरियाणवी लोक पारंपरिक गायन शैलियों का कार्यक्रम भी इस तर्ज पर पहली बार ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed