फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ramnik first in essay writing, Kurukshetra

निबंध लेखन में रमनीक प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ramnik first in essay writing, Kurukshetra
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करते प्राचार्य डॉ. रविश कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ और वाणिज्य विभाग की तरफ से निबंध लेखन प्रतियोगिता को आयोजन करवाया गया, जिसमें 44 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय उपभोक्ता संरक्षता अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और कोरोना महामारी के उपरांत अवसर व चुनौतियां रहा।
प्रतियोगिता में रमनीक बीकॉम प्रथम, अंजलि, बीकॉम तृतीय और जसप्रीत बीकॉम द्वितीय वर्ष ने पहला, दूसरा और व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शुभम बीकॉम द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य डॉ. रविश कुमार चौहान ने विद्यार्थियों को प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हार और जीत मायने नहीं रखती, प्रतियोगिता में भाग लेना और उसके लिए परिश्रम करना बड़ी बात होती है, क्योंकि असफलता भी हमें बहुत कुछ सिखाती है।
विज्ञापन

डॉ. अमित कुमार, डॉ. नीतू और मोहन दास अग्रवाल निर्णायक मंडल में शामिल रहे। कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता रानी ने मंच का संचालन करते हुए प्रतियोगिता को संपन्न कराया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. रूपेश गौड़, डॉ. वंदना, प्रियंका, डॉ. नवीन कुमारी और किरणा इत्यादि उपस्थित रहीं। वहीं गत दिवस वाणिज्य विभाग ने बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को कसौली और नाडा साहिब गुरुद्वारे का भ्रमण भी करवाया, जिसमें 18 विद्यार्थी शामिल थे। सुनीता रानी और मोहन दास अग्रवाल के नेतृत्व में भ्रमण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed