फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ram devotees returned after seeing Lord Shri Ram Lala, received a grand welcome

Kurukshetra News: भगवान श्रीराम लला के दर्शन कर लौटे रामभक्त, हुआ भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees returned after seeing Lord Shri Ram Lala, received a grand welcome
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी अयोध्या से राम भक्तों का एक जत्था भगवान श्री रामलला के दर्शन कर रविवार को लौट आया, जिसका यहां पहुंचते ही स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद, संघ, भारतीय जनता पार्टी व अन्य हिंदू संगठनों के लगभग 70 कार्यकर्ता इस जत्थे में शामिल रहे। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि रेलवे स्टेशन से राम भक्तों का जत्था भगवान श्री राम के नारे लगाते हुए, राम भजन गाते हुए, शंख ध्वनि बजाते हुए पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पहुंचने पर फूलों की वर्षा व भगवा पटके पहनाकर राम भक्तों का स्वागत किया गया। कार सेवकों व जत्थे में वापस आए राम भक्तों ने अयोध्या नगरी में अपने अनुभवों को बताया। कार सेवक पुरानी अयोध्या के टेंट वाले मंदिर और आज की अयोध्या में बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर को देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


जत्थे में ये रामभक्त रहे शामिल
भक्तों के जत्थे में विश्व हिंदू परिषद के सुरेश जोशी, प्रेम नारायण अवस्थी, अजय गुप्ता, राजेंद्र सैनी, राजेश अरोड़ा, भारत बंसल, रोहतास सैनी, दर्शन गुलाटी, राकेश कठवाद, अजित, नागेंद्र सिकरी, राकेश शर्मा, डॉ. पवन सैनी पूर्व विधायक, धर्मवीर मिर्जापुर, प्रांत संघ सह कार्यवाह प्रीतम, हरीश शर्मा, बलबीर, रंजीत, देवेंद्र भाटिया, महेश भगत, नागेंद्र सीकरी, संदीप अवस्थी (चित्रकूट धाम), राजीव, गुलशन कुमार क्वात्तरा, सुभाष मंडेवाल, गुरनाम सैनी, संजय कौशिक, सुरिंदर जैन, प्रेम अनेजा, भूदेव, अशोक रोशा, यशपाल वधवा, जगमोहन जुल्का, अतुल शास्त्री, नन्दू राणा, हरीश देहदनी, संजीव बजरंगी, सुमनलता, परमजीत व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed