फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rajayoga connects the mind with God: Neeti Didi

मन को परमात्मा से जोड़ता है राजयोग : नीति दीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rajayoga connects the mind with God: Neeti Didi
शाहाबाद। कार्यक्रम में हिस्सा लेते भाई-बहनें। संवाद
शाहाबाद। ब्रह्माकुमारीज प्रभु अनुभूति भवन शाहाबाद मारकंडा में विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया गया। इसमें शहर व ग्रामीण आंचल से जुड़े बहन-भाईयों ने शिरकत की।
विज्ञापन

सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी नीति दीदी ने ध्यान के महत्व पर अपने विचार किए तथा बताया राजयोग मेडिटेशन न केवल सत्य का परिचय कराता है, बल्कि मन को परमपिता परमात्मा से जोड़ता है। वह परमात्मा के दिव्य शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करने का माध्यम है। परमात्मा की याद से कर्म करने से कर्म भी श्रेष्ठ बनते हैं। राजयोग मेडिटेशन मन को आंतरिक शक्ति व स्थिरता प्रदान करता है और मानव जीवन को संतुलित व संतुष्ट बनाता है। उन्होंने बताया कि यह ध्यान व्यवहार को शांत, उत्तम, दिव्य और श्रेष्ठ बना कर संबंधों में सुधार लाता है तो वहीं मन की मलीनता को दूर भी करता है। इस मौके पर बलदेव, पवन, कपिल, साहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed