फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain exposed NAP preparations, waterlogging occurred at many places in the city

Kurukshetra News: बारिश ने खोली नप की तैयारियों की पोल, शहर में कई जगहों पर हुआ जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed NAP preparations, waterlogging occurred at many places in the city
कुरुक्षेत्र। सेक्टर 17 की तरफ जाने वाली सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पिछले कई दिनों से चल रही मौसम की बेरुखी बुधवार सुबह दूर हुई, जिसके चलते आसमान में घने बादल छा गए और बारिश हुई। बारिश होने से जहां मौसम में ठंडक का आभास हुआ तो वहीं शहर में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया, जिससे पानी निकासी की नगर परिषद की तैयारियों की भी पोल खुल गई। कई जगहों पर जलभराव के चलते कर्मचारी पानी निकासी को दुरुस्त करने में पसीना बहाते रहे। कई मुख्य बाजार, गोशाला बाजार, मोहन सिनेमा मार्केट, सेक्टर 17, बीआर आंबेडकर चौक, छोटा बाजार सहित कई जगहों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे और लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटा तक हुई 15 एमएम बारिश होने से सूख रही धान की फसलों को फायदा मिला, जिससे धान उत्पादक किसानों में खुशी नजर आई। वहीं दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट ली और तेज धूप खिल उठी। मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिर से सक्रिय होने लगा है, जिससे अब अगले कुछ दिनों में भी बारिश होने की संभावना रहेगी। बारिश होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार रहेंगे तो वहीं सूख रही धान की फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि जिले में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई है। बारिश होने से धान की फसल को फायदा मिला है। पिछले कई दिनों से बारिश न होना किसानों के लिए चिंता का कारण बना हुआ था। मानसून अब फिर से सक्रिय होने लगा है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश होने से खिले किसानों के चेहरे

इस्माईलाबाद। मानसून की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से बरसात की बाट जोह रहे किसानों ने भी बारिश होने से राहत की सांस ली। बारिश से धान की फसल में फायदा होने से किसानों के चेहरे खिले हुए है। किसान प्रदीप, विशाल, कृष्ण, सौरव, अनिल ने बताया कि धान रोपाई का सीजन शुरू होने के बाद बारिश न होने से धान की फसल सूखने की कगार पर थी, ऐसे में सही समय पर बारिश होने से धान की फसल को काफी फायदा होगा। बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed