{"_id":"642748431a609aafd902c794","slug":"rain-continued-throughout-the-day-damage-to-wheat-crop-kurukshetra-news-c-18-1-78010-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दिन भर जारी रही बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दिन भर जारी रही बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पिछले 10 दिनों के भीतर तीसरी बार मौसम ने करवट ली और शुक्रवार को दिन भर बारिश होती रही। इससे गेहूं की फसल में फिर से नुकसान की आशंका जताई जाने लगी है, जिसके साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। पहले हुई बारिश से गेहूं की फसल खेतों में बिछी हुई है और अब वीरवार रात्रि से बारिश शुरू होने से किसानों को फसल में नुकसान की चिंता सताने लगी है।
किसान बलदेव शर्मा जलबेहडा, दीपचंद, संजीव, प्रदीप, रोशनलाल आदि ने बताया कि बार-बार मौसम के बदलते मिजाज के चलते इस वर्ष किसानों को खुद के खाने के लिए गेहूं की चिंता भी सताने लगी है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह बरसात के दौरान हुई ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है और फसल खेतों में बिछ चुकी है।
पोर्टल न चलने से किसान परेशान
एक तरफ तो बार-बार मौसम खराब होने से किसानों की चिंता पहले की बढ़ी हुई है दूसरी और खराब फसल का मुआवजे देने के लिए सरकार ने ई फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया है, लेकिन पोर्टल सही तरीके से न चलने से किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसान संजीव अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने पोर्टल को खोल दिया है। अभी पोर्टल सही तरीके से नहीं चल रहा है।