फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Railway service also affected due to heavy rain in Ambala of Haryana

रेल सेवा प्रभावित: अंबाला में ट्रैक पर भरा पानी, कुरुक्षेत्र से आगे नहीं बढ़ी ट्रेन, फंसे यात्री, बसों से भेजा

Mon, 10 Jul 2023 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 06:27 PM IST
सार

अंबाला में बाढ़ के हालात का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। कईं ट्रेनें स्थगित कुरुक्षेत्र से आगे नहीं बढ़ पाई। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रोका गया और कुरुक्षेत्र में फंसे 500 यात्रियों को बसों के जरिए भेजा गया। । वहीं चंडीगढ़ से आने वाली गाड़ियां भी स्थगित रहेगी।

विज्ञापन
Railway service also affected due to heavy rain in Ambala of Haryana
यात्रियों को बसों से भेजा आगे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बारिश व नदियों में उफान के चलते अंबाला में बने बाढ़ के हालात का असर रेलवे पर भी दिखाई दिया। सोमवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन संख्या 12217  संपर्क क्रांति को रोकना पड़ा तो करीब 500 यात्री फंस गए। इन्हें बाद में मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे विभाग को ही सात बसें लगानी पड़ी। वहीं कईं अन्य ट्रेनें भी आगे नहीं बढ़ पाई तो रेलवे अधिकारी देर रात तक यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन पर यात्रिययों की भारी भीड़ जमा रही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संपर्क क्रांति नई दिल्ली से चंडीगढ़ रवाना हुई थी और इसका कुरुक्षेत्र में ठहराव भी नहीं था। अंबाला में ही इसका ठहराव है, लेकिन अधिकारियों को अंबाला के हालात का पता चला तो ट्रेन का करुक्षेत्र में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि ट्रेन के स्थगित होने के पश्चात सभी यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर विशेष प्रबंध किए गए। यात्रियों को चंडीगढ़ तक निशुल्क पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से सात बसों का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन रद्द हुई तो झेली परेशानी : सफ्रीक 
यात्री सफ्रीक का कहना है कि वे कोच्चुवेली से चंडीगढ़ जाने के लिए संपर्क क्रांति ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, लेकिन ट्रेन के स्थगित होने से काफी परेशानी हुई, अब चंडीगढ़ जाने के लिए देरी होगी और समय पर नहीं पहुंच पांऊगां। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का इंतजाम किया गया हैं। लेकिन फिर भी चंडीगढ़ पहुंचने में देरी होगी।


पानी ज्यादा होने के कारण लिया निर्णय : विनोद
स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि अंबाला से चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर पानी ज्यादा होने के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन को स्थगित किया गया हैं। वहीं चंडीगढ़ से आने वाली गाड़ियां भी स्थगित रहेगी। इसके अलावा दिल्ली से लुधियाना जाने वाली गाड़ियों को भी सिर्फ अंबाला तक जाने की अनुमति रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed