{"_id":"66ef69bc57688ac29f006f98","slug":"rail-traffic-remained-disrupted-due-to-the-block-trains-were-running-late-for-several-hours-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-124412-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्लॉक के चलते रेल यातायात रहा बाधित, कई घंटे देरी से चलती रहीं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्लॉक के चलते रेल यातायात रहा बाधित, कई घंटे देरी से चलती रहीं ट्रेनें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। दिल्ली व शाहाबाद के ढोला माजरा में ब्लॉक का काम होने के चलते शनिवार को रेल यातायात बाधित रहा, जिसके चलते ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से पहुंची, जिससे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करते रहे।
दिल्ली व शाहाबाद के ढोला माजरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों के विस्तार के चलते ब्लॉक दिया गया है, जो कि अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे अगले तीन दिनों तक ट्रेनों के देरी से रहने की संभावना बनी हुई है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री जहां पूछताछ केंद्र से बार-बार ट्रेनों के आने की जानकारियां जुटाते रहे तो वहीं मोबाइल का सहारा भी ट्रेनों की जानकारियों को लेकर लेते रहे।
कई ट्रेनें देरी से चलीं : मुकेश कुमार
यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद ही पता चला की आज कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके कारण परेशानी हुई। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ब्लॉक आने पर पटरियों को किया जाता है दुरुस्त
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि रेलवे लाइनों को दुरुस्त करने के चलते कई बार ब्लॉक आ जाते है, जिससे रेल पटरियों को दुरुस्त करने पर काम किया जाता है। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ता है।
ये ट्रेनें रही देरी से (अप व डाउन)
गाड़ी संख्या-- -- -नाम-- -- -- देरी
22430 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस-- -तीन घंटे दो मिनट
12715 सचखंड एक्सप्रेस-- -तीन घंटे 10 मिनट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस-- -तीन घंटे
14033 जम्मू मेल एक्सप्रेस-- - एक घंटा 22 मिनट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस-- एक घंटा 15 मिनट
12925 पश्चिम एक्सप्रेस-- -दो घंटे 35 मिनट
12011 कालका शताब्दी-- 40 मिनट
12497 शान ए पंजाब-- -42 मिनट
12919 मालवा एक्सप्रेस-- एक घंट 15 मिनट
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस-- -42 मिनट
12920 मालवा एक्सप्रेस-30 मिनट
12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस-- डायवर्ट
विज्ञापन
दिल्ली व शाहाबाद के ढोला माजरा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों के विस्तार के चलते ब्लॉक दिया गया है, जो कि अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे अगले तीन दिनों तक ट्रेनों के देरी से रहने की संभावना बनी हुई है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री जहां पूछताछ केंद्र से बार-बार ट्रेनों के आने की जानकारियां जुटाते रहे तो वहीं मोबाइल का सहारा भी ट्रेनों की जानकारियों को लेकर लेते रहे।
विज्ञापन
कई ट्रेनें देरी से चलीं : मुकेश कुमार
यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद ही पता चला की आज कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके कारण परेशानी हुई। दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
ब्लॉक आने पर पटरियों को किया जाता है दुरुस्त
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि रेलवे लाइनों को दुरुस्त करने के चलते कई बार ब्लॉक आ जाते है, जिससे रेल पटरियों को दुरुस्त करने पर काम किया जाता है। इससे ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ता है।
ये ट्रेनें रही देरी से (अप व डाउन)
गाड़ी संख्या
22430 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस
12715 सचखंड एक्सप्रेस
12926 पश्चिम एक्सप्रेस
14033 जम्मू मेल एक्सप्रेस
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस
12925 पश्चिम एक्सप्रेस
12011 कालका शताब्दी
12497 शान ए पंजाब
12919 मालवा एक्सप्रेस
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस
12920 मालवा एक्सप्रेस-30 मिनट
12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस