फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raid on Rasgulla factory due to festive season, samples taken

Kurukshetra News: त्योहारी सीजन के चलते रसगुल्ला फैक्ट्री पर दबिश, लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Raid on Rasgulla factory due to festive season, samples taken
कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन के चलते फूड सेफ्टी विभाग भी सक्रिय हो गया है। वीरवार को टीम ने एक रसगुल्ला फैक्ट्री पर दबिश दी, जहां से चार सैंपल लिए गए। अब तक टीम द्वारा विभिन्न मिठाइयों व अन्य खाद् पदार्थों के 30 सैंपल लिए जा चुके हैं। ये सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कंबोज का कहना है कि त्योहारी सीजन में मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की ज्यादा संभावना रहती है। ऐसे में विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और लगातार जांच की जा रही है। वीरवार को रसगुल्ला फैक्ट्री से चार सैंपल लिए गए है तो आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 140 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 18 सैंपल सब स्टैंडर्ड व फेल निकले थे। ऐसे में लगभग दो लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना करने के साथ-साथ कुछ मामलों को नियमानुसार कार्यवाही के लिए अदालत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed