{"_id":"6557d222bcf4408474095d17","slug":"questions-related-to-mahabharata-and-pilgrimages-will-be-asked-in-online-geeta-quiz-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8687-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला में पूछे जाएंगे महाभारत और तीर्थों से जुड़े प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला में पूछे जाएंगे महाभारत और तीर्थों से जुड़े प्रश्न
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक किया जाएगा। गीता महोत्सव के आगाज से पहले जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहले ही दिन तीन हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है।
यह गीता प्रश्नमाला 26 नवंबर से छह दिसंबर तक ऑनलाइन प्रणाली से चलेगी। वहीं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने स्वयं अपना पंजीकरण कराया है। ऑनलाइन होने वाली इस प्रतियोगिता में पवित्र ग्रंथ गीता, महाभारत और 48 कोस के तीर्थों से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो कि लोगों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जागरूक करेगी और निर्धारित विषय पर रोजाना प्रश्न तैयार करेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिदिन पांच प्रश्न पूछे जाएंगे और छह दिसंबर तक प्रतिभागियों को कुल 55 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।
प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि पिछले साल भी लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला में हिस्सा लिया था। इस बार प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेवारी एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला को सौंपी गई है। सभी लोगों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन की वेबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है।
विज्ञापन
पहले दिन हुए पंजीकरण
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहले दिन उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसडीएम सुरेंद्र पाल, जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया, केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, अधीक्षक हाकिम सिंह, विक्रम सैनी सहित तीन हजार लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया है।