फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PWD Mechanical Workers Union employees demonstrated

Kurukshetra News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
PWD Mechanical Workers Union employees demonstrated
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर रोष जताते कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी द्वारा बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर रोष जताया । प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों की मांगों का 21 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में उपायुक्त को सौंपा गया। धरने का संचालन जिला सचिव राम रतन शर्मा ने किया।
प्रांतीय प्रधान कुलवंत शर्मा व राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी निर्णय ले रही है। अभी इस माह हजारों कर्मचारियों को जो सिंचाई विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत थे उनको हटाया गया है। जबकि इस सरकार के मुखिया की ओर से कर्मचारियों को जब सुरक्षा देने का वादा किया गया था तो आज सरकार अपने किए हुए वादों से पीछे हट रही है। धरने की बैठक में मुख्य वक्ता जसमेर लाल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व तेजपाल गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा सरकार सिंचाई विभाग से हटाए गए कर्मचारियों को वापस नौकरी में ले, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन

18 वर्ष से कार्यरत जन स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू कर्मियों को उनके अनुभव के आधार पर एचकेआरएन के बराबर वेतनमान दिया जाए। ग्रामीण टयूबवेल ऑपरेटरों को एचकेआरएन के बराबर वेतनमान दिया जाए व उनका बकाया वेतनमान का एरियर है उसका भुगतान किया जाए । ब्लॉक वर्ष 2020 से 2023 की एलटीसी दी जाए। जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 25500 का वेतनमान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग में व अन्य विभागों में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का अनुभव पोर्टल में दर्ज करके अनुभव के अनुसार वेतनमान दिया जाए। इस 21 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर संगठन प्रदेश के सभी जिलों में 27 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रदर्शन करते हुए उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भिजवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से अपील करते हैं कि कर्मचारियों की मांगों द्वारा हल करें अन्यथा संगठन सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, करनाल जिला प्रधान रजिस्टर राणा, जिला चेयरमैन साहब सिंह धीमान, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से ब्रांच चेयरमैन राजेश सैनी, राधेश्याम शर्मा, ब्रांच सचिव कुलदीप सैनी, सुशील सैनी, गुरनाम कश्यप, रिखी राम यादव आदि ने भी विचारों रखे।

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर रोष जताते कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर रोष जताते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed