{"_id":"629d10e7d649fb0ea84fbac6","slug":"punjab-tasted-victory-by-defeating-bihar-kurukshetra-kurukshetra-news-knl110591560","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने बिहार को हराकर चखा जीत का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब ने बिहार को हराकर चखा जीत का स्वाद
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दौरान हॉकी के लीग मैच में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के पुरुष हॉकी लीग के दूसरे दिन रविवार को पंजाब की टीम ने मेजबान हरियाणा के साथ अपना पहला मैच ड्रॉ खेलने के बाद जीत का आगाज किया। पंजाब की टीम ने बिहार को 15 गोल करके करारी शिकस्त दी, जबकि बिहार की टीम मात्र तीन ही गोल कर पाई। वहीं मेजबान हरियाणा की टीम को अभी पहली जीत का इंतजार है। दूसरे दिन हरियाणा की टीम को दूसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह और सायं के सत्र में दो-दो मैचों शेड्यूल निर्धारित किया गया है। शेड्यूल के अनुसार सुबह के सत्र में पहला मैच पंजाब और बिहार के बीच खेला गया। इस मैच को पंजाब के खिलाड़ियों ने एकतरफा कर दिया और बिहार की टीम पर एक के एक बाद गोल दागे। पंजाब ने 15 गोल किए और बिहार की टीम केवल तीन ही गोल कर पाई।
उन्होंने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मेजबान हरियाणा की टीम को 5-1 के अंतर से पराजित किया। सायं साढ़े तीन बजे पूल ए की झारखंड और मणिपुर टीम के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच को झारखंड की टीम ने 3-2 से अपने नाम किया। वहीं साढ़े पांच बजे ओडिशा और चंडीगढ़ के बीच मैच हुआ। इस मैच में ओडिशा की टीम ने बढ़त बनाए रखी और चंडीगढ़ की टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। इस मैच को ओडिशा ने 2-0 से जीतकर पहली जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
कल इन टीमों के होंगे मैच
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि छह जून को विश्राम के बाद सात जून को सुबह सात बजे पूल ए में झारखंड और चंडीगढ़ और सुबह नौ बजे मणिपुर और ओडिशा के बीच मैच खेला जाएगा। शाम के सत्र में 3.30 बजे उत्तर प्रदेश और पंजाब, सायं 5.30 बजे हरियाणा और बिहार के बीच लीग का अंतिम मैच खेला जाएगा।