फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protest of Students continues in Kurukshetra University

Kurukshetra: 50 घंटे से कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थी, ठंड के बावजूद दूसरी रात भी धरना जारी

Thu, 08 Dec 2022 12:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 12:03 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की मांग है कि सर्वेंट चार्ज हटाया जाए, बढ़ाई गई विभिन्न प्रकार की फीसें वापस ली जाए। उधर केयू प्रशासन का दावा है कि मामले का आज निपटारा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Protest of Students continues in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हॉस्टल मैस के सर्वेंट चार्ज के विरोध व अन्य मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 50 घंटे से छात्र-छात्राएं कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं। मंगलवार सुबह से शुरू हुए धरने के बाद कड़ी ठंड के बावजूद रात को भी छात्र-छात्राएं वहीं बैठे रहे। 
विज्ञापन


केयू प्रशासन की आंदोलनरत विद्यार्थियों के साथ दो दिन में दो दौर की वार्ताएं हुई, जो विफल रही, जिसके चलते अभी भी आंदोलन जारी है। उधर धरना दे रहे छात्र-छात्राओं के आह्वान पर आज संख्या और भी बढ़ सकती है तो वहीं केयू प्रशासन ने विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी तय की है, ताकि मामले का हल निकाला जा सके। फिलहाल कोई समाधान होता दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके चलते मौके पर केयू के सुरक्षा कर्मियों के अलावा पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं की मांग है कि सर्वेंट चार्ज हटाया जाए, बढ़ाई गई विभिन्न प्रकार की फीसें वापस ली जाए। उधर केयू प्रशासन का दावा है कि मामले का आज निपटारा कर लिया जाएगा। छात्र-छात्रों की पढ़ाई भी लगातार ठप हो रही है। ये हालात तब हैं जब 26 दिसंबर से परीक्षाएं भी होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed