फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protest expressed against government department and non-payment of salary

Kurukshetra News: सरकारी विभाग और वेतन न मिलने पर जताया विरोध

Tue, 11 Jun 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Jun 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed against government department and non-payment of salary
कुरुक्षेत्र। करीब तीन माह पहले नियुक्ति हुई, लेकिन न आज तक स्थाई तौर पर सरकारी विभाग ही मिल पाया और न ही वेतन। कभी किसी विभाग की ओर से ड्यूटी पर लगा दिया जाता है तो कभी चुनाव व अन्य ड्यूटी दी जा रही है। ऐसे में वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किस विभाग के कर्मचारी है और वेतन के लिए किसके पास जाएं। ये आरोप नव नियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों ने लगाए। वे सोमवार सुबह जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर एकजुट हुए और रोष जताया। पक्के विभाग देने व उनके बकाया वेतन दिए जाने की मांग की और ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि सभी कर्मचारियों की नौ मार्च को अंबाला डिविजन में अस्थाई आधार पर नियुक्ति की गई थी। उसके बाद एक मई से सभी कर्मचारी प्रशासन के अधीनस्थ चुनावी प्रक्रिया में कार्यरत रहे और वे अभी भी कार्यरत हैं। लेकिन किसी भी कर्मचारी को उनका वेतन नहीं दिया गया है। जिसके कारण सभी चयनित कर्मचारियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, सुनील शर्मा, अंकित कुमार, हरजीत सिंह, तन्नु, सविता, कमलेश कुमारी, पूजा रानी, मोना रानी, हरमीत कौर, सरिता शर्मा, दीप्ती, निशा, संगीता, पूनम, शिवानी, अनु बाला, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, दीपक सैनी समेत अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed