{"_id":"680fd7366504d23ec802d71e","slug":"protest-against-pahalgam-terrorist-violence-continues-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-134946-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: थम नहीं रहा पहलगाम आतंकी हिंसा का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: थम नहीं रहा पहलगाम आतंकी हिंसा का विरोध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं आतंकवाद के विरोध में जमकर नारेबाजी की जा रही है तो कहीं कैंडल मार्च व सभाएं कर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। सोमवार को भी जिला में कईं जगहों पर ऐसे आयोजन किए गए तो वहीं आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी कड़ा रोष दिखाई दिया। उधर इस मामले के चलते पुलिस बल भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है तो वहीं आम जन से लगातार अपील की जा रही है कि ऐसे माहौल में अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। वहीं जिला उपायुक्त ने भी आदेश जारी कर कहा कि इस मामले से जुड़ी झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने जताया गहरा रोष
लाडवा। पहलगाम में आतंकियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की हत्या किए जाने से बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों में भी गहरा रोष व्याप्त है। सोमवार को आश्रम के बुजुर्गों और संचालन समिति के सदस्यों ने मारे गए हिंदुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा और मृतात्माओं को श्रद्धांजलि दी।
विजय शर्मा, श्रीचंद, अरविंद मित्तल, सुगन चंद, प्यारे मोहन, ज्योति राम, अनिल शर्मा, रामू हलवाई ,कृष्णा देवी, संतोष रानी, बबली ,शीला देवी ,कृष्णा आदि बुजुर्गों ने आश्रम के मंदिर में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि आतंकियों, उनके सहयोगियों व हमले की साजिश रचने वाले देश के दुश्मनों को जल्द से जल्द सबक सिखाया जाए। इस अवसर पर बाबा बांसी वाला वृद्ध आश्रम प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों विकास सिंघल, संजय सिंगला , कुंवर सिंघल, अशोक मित्तल व शिवी सिंघल सहित अनेक आश्रमवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
हमले के विरोध में खैरी में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला
बाबैन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को खैरी गांव में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें हमले में अपनी जान गवाई है लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन भी रखा गया। शिव धाम खैरी मानव कल्याण समिति के बैनर तले आयोजित इस कैंडल मार्च में युवाओं ने हमले का विरोध किया और आतंकवाद के खिलाफ एक सामूहिक आवाज उठाई। कैंडल मार्च गांव की गलियों से होकर गुजरा। युवा हाथों में कैंडल लिए हुए थे और उन्होंने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हमें न्याय चाहिए, दोषियों को फांसी दो जैसे जोरदार नारे लगाए। युवाओं ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि हत्याकांड के लिए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस करने का साहस न कर सके। इस अवसर पर ग्रामवासी और शिव धाम खैरी मानव कल्याण समिति के प्रधान संजय कुमार सचिव गुलजार सिंह, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सन्नी सैनी, गौरव कुमार, रितेश सैनी, आचल सैनी, सुरेश मास्टर, परमजीत सिंह पम्मी सहित अन्य मौजूद रहे।