{"_id":"6123e1598ebc3e264c1155c4","slug":"protest-against-jjp-meeting-show-black-flags-to-leaders-kurukshetra-news-knl80846212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा की बैठक का विरोध, नेताओं को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा की बैठक का विरोध, नेताओं को दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भाकियू का विरोध लगातार जारी है। सोमवार को सत्तारूढ़ जन नायक जनता पार्टी को भी उनके कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। सर्किट हाउस में आयोजित जजपा की बैठक की भनक जैसे ही किसानों को लगी थानेसर, पिहोवा, लाडवा, बाबैन और शाहाबाद ब्लॉक से किसान नेता हाथ में काले झंडे लेकर यहां पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों के विरोध की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सड़क के बीच बने कट पर बैरिकेड लगा दिए। डीएसपी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों को आगे बढ़ने रोका गया। इस दौरान हाथ में काले एवं भाकियू के झंडे लिए किसान करीब तीन घंटा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और लाउड स्पीकर से बैठक समाप्त करने की चेतावनी भी देते रहे।
सर्किट हाउस में आयोजित जजपा की इस बैठक में सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी बृज शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। वहीं उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मायाराम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी ,जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला,युवा जिलाध्यक्ष जसविंदर खैरा व सुनील राणा राणा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई, जिसकी भनक किसानों को पड़ी। किसानों के ग्रुपों में मैसेज वायरल हो गया और वे सर्किट हाउस के सामने एकत्रित हो गए। किसानों का विरोध बैठक समाप्त होने तक जारी रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे बैठक समाप्त हुई पुलिस सुरक्षा के बीच जजपा नेता सर्किट हाउस से निकले। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्ण ने कहा कि उन्हें लगा था कि शायद यहां जजपा का कोई बड़ा नेता बैठक लेने के लिए आएगा, इसलिए किसान विरोध करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती साथ ही एमएसपी की गारंटी का बिल नहीं देती, किसानों का प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा। वहीं किसान नेता अमरीक सिंह ने कहा कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जजपा और भाजपा के नेता शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पर कार्यक्रम कर रहे हैं। गठबंधन सरकार के नेताओं का जहां भी कार्यक्रम होगा किसानों द्वारा पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर थानेसर ब्लॉक प्रधान मनोज, बाबैन ब्लॉक कैशियर विपिन कुमार, लाल सिंह, जिला उपप्रधान अरविंद, नवीन लाडवा, पिहोवा युवा ब्लॉक प्रधान सुखविंद्र सिंह, दिलबाग सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
जजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी बृज शर्मा ने सर्किट हाउस में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। उसी विषय को लेकर आज कुरुक्षेत्र में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक ली गई। प्रदेश के सभी जिलों के तमाम हलकों में 500 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून लाए जाने पर सबसे पहले कांग्रेस ने ही हस्ताक्षर किए थे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता को विपक्ष हजम नहीं कर पा रहा। सदस्यता अभियान कुरुक्षेत्र के सह प्रभारी राम मेहर ठाकुर व तेजली ने कहा कि पार्टी ने एजेंडा तैयार किया है कि पार्टी से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा।