फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Protect local water sources and test them regularly to avoid contaminated water.

Kurukshetra News: दूषित पानी से बचने के लिए स्थानीय जल स्रोतों की सुरक्षा और समय-समय पर करें परीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Protect local water sources and test them regularly to avoid contaminated water.
कुरुक्षेत्र। जल संरक्षण व जल के महत्व पर धंतौडी के राजकीय स्कूल में वाटर क्वालिटी टेस्टिंग अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सलाहकार डेलिया बातिश ने कहा कि दूषित पानी से बचने के लिए अपने स्थानीय जल स्रोतों की सुरक्षा और समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित करें। जल गुणवत्ता परीक्षण जन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, जो बैक्टीरिया, रसायनों (नाइट्रेट, आर्सेनिक, फ्लोराइड) और हानिकारक प्रदूषकों से होने वाली बीमारियों (हैजा, टाइफाइड) से बचाता है।
विज्ञापन


जिला सलाहकार डेलिया बातिश ने जल संरक्षण व जल के महत्व पर धंतौडी के राजकीय स्कूल में वाटर क्वालिटी टेस्टिंग अवेयरनेस कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उपमंडल नंबर चार में विश्व प्लंबर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फिटर हेल्पर ओमप्रकाश, रामेश्वर, अनिल को उपमंडल अभियंता रमेश कुमार ने पुस्तक देकर सम्मानित किया। टीम ने स्कूल और गांव में सुरक्षित पेयजल, जल की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग, प्रदूषित जल से होने वाले रोगों, बीमारी का बचाव, जल की गुणवत्ता पैरामीटर्स पर जागरूक किया।
विज्ञापन

विश्व प्लंबर दिवस को हर साल 11 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जन स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल संरक्षण में प्लंबिंग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दिन का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और जल संरक्षण में अच्छी प्लंबिंग प्रथाओं के महत्व को रेखांकित करना है। कुशल प्लंबिंग और सही स्वच्छता व्यवस्था से बीमारियों को रोका जा सकता है बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और आर्थिक समृद्धि भी लाती है। इसके साथ ही 11 मार्च को दुनियाभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार और प्लंबरों के लिए विशेष सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed