फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Promotion of 52 teachers of Kurukshetra University approved

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 52 शिक्षकों की पदोन्नति पर मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Promotion of 52 teachers of Kurukshetra University approved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रविवार को कार्यकारिणी परिषद की 285वीं बैठक हुई, जिसमें ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए बजटेड एवं एसएफएस के 52 शिक्षकों की पदोन्नति के लिफाफे खोलकर उन्हें मंजूरी प्रदान की गई।
इसी के साथ लंबे समय से शिक्षकों की मांग को पूरा करते हुए फाइव-डे-वीक का प्रस्ताव आम सहमति से कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पास हुआ, जिसे अगले ही सत्र से लागू कर दिया जाएगा। इस निर्णय से समस्त शिक्षकों में उत्साह देखा गया है।
विज्ञापन

गणित विभाग में तीन नए शिक्षकों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई व फैसले लिए गए। बैठक में पहली बार एक साथ पांच सीनियर प्रोफेसर की नियुक्ति की लिफाफे भी खोले गए, जिनमें विधि विभाग के प्रो. दलीप कुमार, जियोफिजिक्स से प्रो. दिनेश कुमार, प्रबंधन विभाग से प्रो. सुदेश छिकारा, कंप्यूटर साइंस विभाग से प्रो. शुचिता उपाध्याय तथा रसायन विभाग के प्रो. संजीव अरोड़ा को सीनियर प्रोफेसर पद पर नियुक्ति को मंजूरी मिली है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इतिहास में पहली बार ईसी में 52 शिक्षकों को एक साथ पदोन्नति देने की मंजूरी प्रदान की गई। इनमें अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. हेमलता, डॉ. अर्चना चौधरी, जूलॉजी विभाग के डॉ. दीपक राय बब्बर, रसायन विभाग से डॉ. परवीन कुमार, फिजिक्स विभाग से डॉ. सुमन मेहंदिया को सीएएस के तहत प्रोफेसर पद पर नियुक्ति को मंजूरी मिली। इसके साथ ही यूआईईटी (एसएफएस) के डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, आईआईएचएस (एसएफएस) से डॉ. रेनू मालरा, टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट से डॉ. सुरजीत कुमार व डॉ. अंकुश अम्बरदार, यूआईईटी से डॉ. राम अवतार, डॉ. विजय गर्ग, डॉ. कुलविंद्र सिंह व डॉ. अजय जांगड़ा को सीएएस एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई है। बैठक में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. उषा रानी, डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed