फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Programs will be held at 75 historical places on Yoga Day

राष्ट्र गौरव के प्रतीक कुरुक्षेत्र में होगा 21 जून को भव्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ।

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held at 75 historical places on Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ द्वारा देश भर से 75 ऐतिहासिक स्थलों पर भव्य कार्यक्रम होंगे। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया। यह जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान न्यास राज्य प्रभारी ईश आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए प्रदेश के दो जिलों का चयन किया गया, जिसमें भारतीय पुरातात्विक इतिहास के लिहाज से बेहद अहम स्थल राखीगढ़ी जिला हिसार व गीता स्थली धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र का चयन केंद्रीय कार्यालय हरिद्वार की और से हुआ है।
विज्ञापन

ईश आर्य वीरवार को पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि एक स्थान पर कम से कम पांच हजार साधक एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के संत, महापुरुषों, कलाकार, शिक्षाविद, वैज्ञानिक और पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। योग स्थल पर सभी सफेद कपड़े पहन कर आएंगे। पतंजलि सोशल मीडिया राज्य प्रभारी महिंद्र कैंथला ने बताया 21 जून को प्रात: 5:30 बजे से योग शुरू हो जाएगा। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य पाला राम आर्य, राज्य महिला सोशल मीडिया प्रभारी निरुपमा भट्टी, जिला प्रभारी कुलवंत सिंह, कमलेश व बलविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed