फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Professor of Chemistry Department of Kurukshetra University Sohan Lal received Young Scientist Award

उपलब्धि: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रो. सोहन लाल को मिला युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड

Mon, 06 Nov 2023 06:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

पर्यावरण एवं सामाजिक विकास संघ की ओर से अवॉर्ड दिया गया है। शोध के क्षेत्र में अपशिष्ट पॉलिथीन पर उत्कृष्ट कार्य को सराहना मिली है।

विज्ञापन
Professor of Chemistry Department of Kurukshetra University Sohan Lal received Young Scientist Award
सम्मानित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के प्रो. सोहन लाल को युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम सोमवार को दिल्ली में गलगोटियास विश्वविद्यालय में पर्यावरण एवं सामाजिक विकास संघ की ओर से आयोजित किया गया। संघ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग कर रहे लोगों का हौंसला बढ़ाना है।

विज्ञापन


प्रो. सोहन लाल ने पर्यावरण को दूषित करने में बढ़ रही गंभीर समस्या अपशिष्ट पॉलिथीन को पुन: प्रयोग में लाने के लिए शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। इन्होंने शोध किया कि अपशिष्ट पॉलिथीन के पुन: प्रयोग से पेवर ब्लॉक, कुर्सी या अन्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है, जिससे प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा और उसे दोबारा से प्रयोग में भी लाया जा सकेगा।
विज्ञापन


युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड शोध के क्षेत्र में कार्य करने वाले 40 साल से कम उम्र के शोधार्थियों को दिया जाता है। प्रो. सोहन कुमार को 37 साल की उम्र में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इन्होंने अपशिष्ट पॉलीथिन को प्रयोग में लाने के लिए काम किया है तो वहीं प्राकृतिक अवयवों युक्त एंटीबायोटिक दवा बनाने का भी कार्य किया है और निरंतर शोध के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सोहन लाल का कहना है कि यह अवॉर्ड युवाओं को शोध के क्षेत्र में और पर्यावरण सरंक्षण को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है और साथ ही और मेहनत करने के लिए प्रेरित भी करता है। उन्होंने बताया कि यह अवॉर्ड उन्हें चिपको आंदोलन की शुरुआत करने वाले पद्म भूषण चंडीप्रसाद भट्ट के हाथों मिला है, जिन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed