{"_id":"6215413c7d974d571b1f34df","slug":"proctoring-of-ku-examinations-will-be-done-through-google-meet-kurukshetra-kurukshetra-news-knl99831596","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मीट के माध्यम से होगी केयू की परीक्षाओं की प्रॉक्टोरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल मीट के माध्यम से होगी केयू की परीक्षाओं की प्रॉक्टोरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार से शुरू होने वाली स्नातक (सेमेस्टर) परीक्षाओं के संचालन के लिए केयू द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों, संस्थानों व विभागों में आयोजित होने वाली यूजी सेमेस्टर परीक्षाएं ब्लैंडिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड) में आयोजित होंगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू द्वारा शुरू होने वाली इन परीक्षाओं की अधिसूचना पहले ही संबंधित विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ईमेल के माध्यम से भेजी जा चुकी है। केयू द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार संबंधित विभागों, कॉलेजों व संस्थानों को गूगल मीट के माध्यम से परीक्षार्थियों की प्रॉक्टोरिंग की जानी है।
ज्ञात रहे कि गूगल के माध्यम से की जाने वाली गूगल मीट की ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग बंद कर दी गई है। अत: प्रॉक्टोरिंग के दौरान रिकॉर्डिंग करने के लिए गूगल मीट का उपयोग करते समय ऑडियो के साथ स्क्रीन या वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए निम्न फ्री, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाना आवश्यक होगा, जिसमें वोको स्क्रीन एनजी स्क्रीन रिकॉर्डर, अल्ट्रा वीएनसी स्क्रीन रिकॉर्डर, फ्री कैम, फ्रीसीर, ओबीएस स्टूडियो, कैम स्टूडियो शामिल है।
विज्ञापन
डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि बुधवार से शुरू होने वाली यूजी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय के संस्थानों व संबंधित कॉलेजों के सभी परीक्षार्थियों को गूगल फार्म का लिंक संबंधित विभाग व संस्थान की ओर से भेजा जाएगा और गूगल फार्म के जरिए ही विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका समय रहते संबंधित विभाग, संस्थान व कॉलेज में भेज सकेंगे। इसके लिए बाकायदा गूगल फार्म का लिंक तैयार कर सभी परीक्षार्थियों के पास भेजने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष, प्राचार्य व निदेशक की होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रॉक्टोरिंग के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए उपरोक्त सॉफ्टवेयर का उपयोग करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों व निदेशकों को ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।