{"_id":"622d03f3fbfbfe1ebc0c5e1e","slug":"private-school-increased-monthly-fee-angry-parents-opened-front-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1016992179","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल ने बढ़ाया मासिक शुल्क, नाराज अभिभावकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल ने बढ़ाया मासिक शुल्क, नाराज अभिभावकों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
निजी स्कूल के बाहर मौजूद पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी व अभिभावक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-7 स्थित एक निजी स्कूल ने मासिक शुल्क में 600 रुपये अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी। इसके खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया। अभिभावकों ने स्कूल के बाहर पहुंचकर शुल्क बढ़ाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई। हंगामा बढ़ते देखकर स्कूल प्राचार्य ने अभिभावकों को मुलाकात करने के लिए मंगलवार का समय दिया है।
मासिक शुल्क बढ़ाने की खबर पैरेंट्स एसोसिएशन को लगी तो प्रधान जयपाल सैनी व महासचिव मयंक बजाज की अगुवाई में अभिभावक पहले ब्रह्मसरोवर के निकट स्थित उस निजी स्कूल की अन्य शाखा में पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के प्राचार्य से मुलाकात करनी चाही। प्राचार्य उपस्थित नहीं थे। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी व अभिभावक सेक्टर-7 स्थित स्कूल शाखा में पहुंचे। यहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश करने के लिए करीब आधे घंटे तक जद्दोजहद करनी पड़ी। मुख्यद्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने स्कूल में कोई न होने की बात कहकर उन्हें अंदर नहीं आने दिया।
इस पर गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख आधे घंटे बाद अभिभावकों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। यहां भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अभिभावकों की प्राचार्य से मुलाकात नहीं हो पाई। हालांकि प्राचार्य से फोन पर संपर्क करने के बाद एसोसिएशन व अभिभावकों को मिलने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया।
विज्ञापन
पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान जयपाल सैनी ने बताया कि निजी स्कूल संचालक हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर अवैध वसूली कर रहे हैं। निजी स्कूल संचालक फार्म छह के तहत वार्षिक शुल्क नहीं वसूल सकते, लेकिन इन्होंने मासिक शुल्क में 600 रुपये की बढ़ोतरी कर दी, लेकिन अभिभावक स्कूलों की मनमानी सहन नहीं करेंगे। कहा कि पैरेंट्स एसोसिएशन लगातार अभिभावकों को जागरूक कर रही है, ताकि निजी स्कूलों द्वारा की जा अवैध वसूली एवं मनमानी पर रोक लगाई जा सके।
उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों की ओर से बार-बार वर्दी बदली जा रही है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें न लगाकर प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें लगाई जा रही हैं। इसके विरोध में पैरेंट्स एसोसिएशन जल्द ही अभियान चलाकर विरोध करेगी। बजाज ने बताया कि निजी स्कूल फार्म छह में दर्शाई जानकारी के अनुसार ही शुल्क ले सकते है और हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार किसी खास दुकान से कपड़े व स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। पांच साल से पहले निजी स्कूल में यूनिफार्म को नहीं बदला जा सकता और फीस वृद्धि भी नियमानुसार ही की जा सकती है। इस मौके पर शमशेर, दीपक अरोड़ा, गौरव नरूला, मनोज गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल, देवेंद्र, संदीप, अमन, हरीश, अतुल आदि मौजूद रहे।