फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Primary health center running with the help of one doctor

Kurukshetra News: एक चिकित्सक के सहारे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Primary health center running with the help of one doctor
इस्माईलाबाद। शहर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, जिससे न केवल इस्माईलाबाद बल्कि आसपास के 20 से 25 गांवों के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दो मुख्य चिकित्सक व एक डेंटल डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं लेकिन पिछले करीब पांच साल से एक मुख्य चिकित्सक और पिछले छह महीनों से डेंटल डॉक्टर का पद खाली है। इस समय केवल एक डॉक्टर के भरोसे पूरा अस्पताल चल रहा है।
विज्ञापन


गर्मी के इस मौसम में जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं डॉक्टरों की अनुपलब्धता लोगों के लिए संकट बन गई है। रोजाना करीब 250 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन सीमित स्टाफ के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है या फिर मजबूरी में महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पंकज, सौरव, अनिल, संतोष, मयंक, सुनील, मनदीप, प्रदीप सहित कई लोगों ने बताया कि इस अस्पताल की जिम्मेदारी 25 हजार से अधिक लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं पर है, जिनमें पंजाब सीमा से सटे गांव भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पिहोवा से अंबाला के बीच नेशनल हाईवे पर यह एकमात्र सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है, जो आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की घोषणा तो की गई थी लेकिन उसके बाद स्टाफ बढ़ाने के बजाय घटा दिया गया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और ज्यादा चरमरा गई हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा कायम रह सके और मरीजों को प्राइवेट अस्पताल के चक्कर न काटने पड़ें।



जल्द स्टाफ की कमी होगी दूर : डॉ. गुरमीत
सीएचसी झांसा के एसएमओ डॉ. गुरमीत चावला ने बताया कि उन्होंने हाल ही में चार्ज संभाला है और इस्माईलाबाद पीएचसी में डॉक्टरों की कमी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी। आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टाफ की कमी को दूर किया जाएगा और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed