फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Priest murder case: The murderers who came riding on a bike had entered inside by jumping over the wall.

पुजारी की हत्या का मामला : बाइक पर सवार होकर आए हत्यारोपी दीवार फांदकर घुसे थे अंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Priest murder case: The murderers who came riding on a bike had entered inside by jumping over the wall.
कुरुक्षेत्र। मृतक हुकम चंद जैन। फाइल फोटो
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी के हत्यारोपी बाइक पर आए थे। आरोपी ब्रह्मसरोवर परिसर में ही घूम रहे थे। वारदात से पहले उन्होंने अपनी बाइक को ब्रह्मसरोवर के निकट ही खड़ी किया था। यहां आरोपी पैदल धर्मशाला तक पहुंचे और दीवार फांदकर अंदर घुस गए। यह दावा मामले की जांच में जुटी सीआईए-दो की टीम ने किया है। सीआईए ने दोनों हत्यारोपियों की पहचान भी कर ली है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया है। दरअसल, सीआईए के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसमें दो युवक दिगंबर जैन धर्मशाला की दीवार फांदकर अंदर जाते दिख रहे हैं। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। इस फुटेज के आधार पर सीआईए की टीम आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बता दें मंगलवार-बुधवार रात दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी हुकम चंद जैन 68 की जैन धर्मशाला के कमरे में अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। हुकम चंद करीब चार साल से धर्मशाला में रह रहा था। वह दिन के समय ब्रह्मसरोवर पर खेल-खिलौने, खाद्य पदार्थ और अन्य सामग्री बेचकर अपना गुजारा करता था। बुधवार सुबह उनका खून से लथपथ शव उनके कमरे के तख्त पर आधा नीचे लटका मिला था। पुलिस ने भादस की धारा 302 और 460 के तहत मुकदमा दर्ज कर शव जांच शुरू की थी। इस मामले को सीआईए-2 सुलझाने और हत्यारोपियों की पहचान का दावा किया है। हालांकि सीआईए ने अभी आरोपियों की पहचान को उजागर नहीं किया है।
विज्ञापन




ब्रह्मसरोवर के निकट खड़ी की थी बाइक

सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान उनकी टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास से लेकर पूरे ब्रह्मसरोवर परिसर से 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें अल सुबह तीन बजे के आसपास बाइक पर दो युवक घूमते दिखे। फुटेज में दिख रहे युवक बाइक को ब्रह्मसरोवर के निकट खड़ी करके धर्मशाला की ओर चले गए। अन्य फुटेज में यही युवक दीवार फांदकर अंदर घुसते भी दिख रहे हैं। पुजारी हत्या सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed